Talk to Sales

Benchmarks

View scores and output across OCR models spanning many document categories.

Want to run these evals on your own documents?

Talk to Sales
Page 1

सेवा में,

दिनांक - 09.09.2018

राज्य नोडल अधिकारी,
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम,
राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ,
स्वास्थ्य भवन, लखनऊ

विषय : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर गतिविधियों के क्रियान्वयन को गति प्रदान कराने में यूपीवीएचए से तकनीकी सहयोग के सम्बन्ध में।

महोदय,
यूपीवीएचए की ओर से हार्दिक शुभकामनायें !

जैसा कि आप अवगत ही हैं कि यूपीवीएचए उत्तर प्रदेश के 27 जनपदों ( लखनऊ, कानपुर, फैज़ाबाद, गोंडा, बस्ती, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर नगर, झाँसी, ललितपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, महोबा, जालौन, अमेठी, सुल्तानपुर व रायबरेली में एनटीसीपी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कोटपा के प्रभावी अनुपालन हेतु राज्य व जिला स्तर पर सम्बंधित तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के साथ मिलकर कार्य कर रहा है तथा तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है।

उक्त के विषय में आपसे अनुरोध करना है कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जनपद स्तर पर संचालित की जा रही गतिविधियों को गति प्रदान करने हेतु यूपीवीएचए के क्षेत्रीय समन्वयकों से आवश्यक सहयोग प्राप्त करने हेतु उपरोक्त जनपदों के सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करने की कृपा करें जिससे एनटीसीपी कार्यक्रमों को गति प्रदान करने में मदद मिलेगी। उक्त हेतु यूपीवीएचए की ओर से एनटीसीपी कार्यक्रम अंतर्गत किसी वित्तीय सहयोग की मांग अथवा अपेक्षा नहीं की जाएगी।

अतः आपसे अनुरोध है उक्त के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जनपद में सम्बंधित अधिकारियों को इस आशय का पत्र निर्गत करने की कृपा करें।

भवदीय

(विवेक)
अधिशासी निदेशक
यूपीवीएचए