Benchmarks
View scores and output across OCR models spanning many document categories.
Want to run these evals on your own documents?
Talk to Sales
भा.कृ.अ.प.-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र
I.C.A.R.- NATIONAL RESEARCH CENTRE ON CAMEL
पोस्ट बैग-07, जोड़बीड़, बीकानेर 334001(राज.)भारत
Post Bag-07, Jorbeer, Bikaner 334001 (Raj.) India
दिनांक 26.08.2021
सूचना
भा.कृ.अ.प.-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर में केन्द्र की निधि के अन्तर्गत पूर्णतया अनुबन्ध आधारित अस्थायी रूप से अल्पकालिक आधार पर (Short term basis) एक वर्ष के लिए तत्क्षण साक्षात्कार (Walk in Interview) के माध्यम से यंग प्रोफेशनल-I पर्यटन संबन्धित की भर्ती हेतु विभिन्न समाचार पत्रों एवं NCS पोर्टल पर प्रकाशित विज्ञापन सूचना क्रमांक NRCC/02/2021 दिनांक 24.06.2021 के द्वारा इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों/अभ्यर्थियों से ईमेल के माध्यम से आवेदन पत्र, दिनांक 11.07.2021 तक आमन्त्रित किए गए थे तत्पश्चात् आवेदन प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 07.08.2021 तक बढ़ा दी गई थी।
अतः उपर्युक्त भर्ती के संबंध में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किन्हीं प्रशासनिक कारणों से उक्त पद पर भर्ती रद्द कर दी गई है। भविष्य में पद पर पुनः भर्ती संबंधी सूचना, केन्द्र की वेबसाइट के माध्यम से अपलोड/प्रसारित कर दी जाएगी।
सहा. प्रशासनिक अधिकारी